जयपुर। चाकसू थाना इलाके में बुधवार को तालाब में नहाने के लिए गए तीन युवक गहराई में चले जाने की वजह से डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई। युवकों के डूबने की सूचना मिलने पर तालाब के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों शवों को बाहर निकाला। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव निकाले जा सके। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिए। मृतकों में दो सगे भाई है।
पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे ओमप्रकाश(18) पुत्र नाथूसिंह निवासी कैथरी और संतोष(15) और अनिल(20) दोनों पुत्र भंवरलाल कोथून स्थित तालब पर नहाने गए थे। काफी देर तक घर पर नहीं लौट पाने की वजह से परिजन उनकी तलाश करते हुए तालाब के किनारे पर पहुंचे तब उन्हें युवकों के कपड़े दिखाई दिए। अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने करीब पौने दो बजे पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों क ी सहायता से अनिल और संतोष के शव निकाल लिए। जबकि डेढ घंटे बाद ओमप्रकाश का शव पानी से निकाला जा सका। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिए।

0 comments:
Post a Comment