जयपुर। कानोता थाना इलाके में भूमाफियाओं ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए भूखंड बेचने का मामला सामने आया है। जेडीए को इस बात की भनक लगने पर जेडीए ने इनके घरों को गिरा दिया।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में रामसिंहपुरा निवासी रामगोपाल बैरवा निवासी पीपली की ढाणी बस्सी, राधेश्याम निवासी अशोक मार्ग मोतीडूंगरी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि राजूलाल समेत आधा दर्जन अन्य लोगों ने एककूटरचित योजना के तहत फर्जी कागजों के बूते पट्टे काटकर उन्हें प्लॉट्स का बेचान कर दिया। खरीदने के बाद रामगोपाल और राधेश्याम ने इन प्लॉट्स पर मकान बनवा लिए। जेडीए को इन प्लॉट्स पर अतिक्रमण का पता चलने पर जेडीए ने इन घरों को तोड़ दिया। जेडीए से रिकॉर्ड तलब करने पर दोनों को भूमाफियाओं की करतूत का पता चला। पुलिस ने दोनों की रिपोर्ट मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

0 comments:
Post a Comment