Wednesday, 29 April 2015

जमीन के लिए दो भाईयों में छिड़ी खूनी जंग छोटे भाई की इलाज के दौरान मौत पुलिस जुटी मामले की जांच-पड़ताल में

जयपुर। हरमाड़ा थाना इलाके में सोमवार को सगे दो भाईयो में एक जमीन के टूकडे को लेकर छिड़ी लाठी-भाटा जंग में घायल युवक ने दम तोड़ दिया। एक जने की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया कर गंभीर घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया ।
जहां इलाज के दौरान  मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।  सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पत्नी ने पुलिस में उसके पति के तीन भाई और महिलाओं के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर लिया।
 पुलिस के अनुसार मृतका की पत्नी सुशीला देवी निवासी  रैगर मोहल्ला जयरामपुरा ने पुलिस को बताया कि काफी दिनों से उसकी पति शंकरलाल का  उसके बड़े भाई रामनिवास से एक जमीनी विवाद के चलते झगड़ा चल रहा था। जिस कारण उनका बोल चाल भी बंद था।  सोमवार की रात रामनिवास उसके घर आया और उसके पति को साथ चलने को कहा ,उसका पति उनके साथ निकल गया। मृतका की पत्नी को अंदेशा हुआ कि उसके साथ मारपीट कर सकते है तो पीछे-पीछे वो भी चली गई। उसका जेठ उसके पति को स्वंय के घर के सामने ले जाकर उसके जेठ रामनिवास सहित उसके परिवार के लोग  प्रभुदयाल, गजानन्द लाली, चौथी व कमला ने  मिलकर उसकी पति को लाठियों से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया । गंभीर हातल में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान उसकी सुबह मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates