जयपुर। राज्य के दो अलग-अलग जिलों में हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है। पहला सड़क हादसा सिरोही जिले के कालंद्री थाना इलाके में बुधवार सुबह बेकाबू कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गई।
हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, वहीं पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों व घायलों को स्थानीय अस्पताल में भिजवाया। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार अहमदाबाद निवासी भरत बाई और उसकी पत्नी ममता, पुत्र अक्षय और जालौर निवासी जीतू बाई, पत्नी हर्षा बहन, पुत्र भूवन व पुत्री सलौनी ऑल्टो कार में सवार होकर अहमदाबाद से जालौर आ रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 6.30 बजे कालंद्री थाना इलाके में स्थित भुवनेश्वर पेट्रोल पंप के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गई और पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार अक्षय पुत्र भरत भाई और भुवन पुत्र जीतू भाई की मौत हो गई, वहीं हर्षा बहन, ममता, सलौनी, जीतू बाई और भरतभाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों व मृतकों के शवों को बाहर निकाल कर स्थानीय अस्पताल भिजवाया।

0 comments:
Post a Comment