नागौर। जिले के कुचैरा थाना इलाके में स्थित रूण गांव के पास बीती रात खेत में काम करके घर लौट रही बालिकाओं और महिलाओं ने एक अनियंत्रित बोलेरो कैंपर ने टक्कर मारी दी। हादसे में एक बालिका समेत दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य गंभीर रूप घायल हो गई।
पुलिस के अनुसार मंगलवार रात को रूण गांव की बालिकाएं और महिलाएं खेत में काम कर वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान रूण गांव की पानी की टंकी के पास मेड़ता रोड की तरफ से आ रही एक बोलेरो कैंपर ने सड़क किनारे चल रही छह महिलाओं और बालिकओं की टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कैंपर छोड़कर मौके से फ रार हो गया। हादसे में रूण निवासी पूनम कंवर(12) पुत्री रतनलाल की मौके पर ही मौत हो गई वहीं मेवा (30) पुत्री सोनाराम, अनिता (18) सोनाराम, मड़ी देवी (60)भीभाराम, रेमा (22) पुत्री माजूदीन और सुमन (15) पुत्री माजूदीन गंभीर रूप से घायल हो गई। जहां मड़ी देवी और अनिता की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें जोधपुर रैफर कर दिया। जहां देर रात इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहीं रेमा, सुमन और मेवा का ईलाज जारी है। इसी संबंध में हादसे के शिकार इन तीनों के परिजनों को मुआवजा देने और कैंपर चालक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बुधवार सुबह स्थानीय लोगों को रोड जाम कर दिया और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर समझाइश कर मामले को शांत करवाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण नहीं माने। जिस पर उन्होंने मुआवजे का आश्वसन देकर मामला शांत करवाया।

0 comments:
Post a Comment