जयपुर। सोडाला स्थित जमुना रेजीडेंसी में हुई भाजपा कार्यकर्ता और व्यवसायी सुशील चाचाण (55) की हत्या मामले में शक की सुई उनके करीबियों के ही आस-पास घूम रही है। पुलिस ने जांच के लिए पांच टीमें बनाई हैं, जो भादरा समेत अन्य जगह भेजी गई है।
साथ ही पुलिस मामले में परिचितों और रिश्तदारों से भी पूछताछ कर रही हैं। वहीं पुलिस को संदेह के घेरे में आए और फरार चल रहे नौकर की भी तलाश है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक उनके हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। मूल रूप से हनुमानगढ़ के भादरा निवासी सुशील का तीन दिन पुराना शव मंगलवार को उनके जमुना रेजीडेंसी स्थित फ्लैट में क्षत-विक्षत हालत में मिला था।
पुलिस ने सुशील के हत्यारे का पता लगाने के लिए छह अलग-अलग टीमें बनाई हैं। इन्हें ना केवल शहर, बल्कि प्रदेश के बाहर भी भेजा गया है। वारदात के बाद जिस तरह के हालात पुलिस के सामने आए हैं, ऐसे में संदेह की सुई करीबियों की ओर ही घूम रही है। पुलिस ने एक टीम भादरा भी भेजी है, जो रिश्तेदारों व परिचितों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि सुशील के साथ शनिवार को एक नौकर भी आया था। उसका भी पता नहीं है। भादरा निवासी नौकर के साथ ही एक्टिवा गाड़ी भी गायब है। पुलिस उसकी तलाश भी सरगर्मी से चल रही है।
कागजात के बारे में तलाश
सुशील चाचाण के कमरे से कुछ कागजात भी गायब हुए हैं। ऐसे में इन दस्तावेजों को भी आधार बनाकर तफ्तीश कर रही है। वहीं पुलिस गायब हुई स्कूटी और मोबाइल के बारे में भी तलाश कर रही है। सुशील के एक मंत्री के साथ संबंध होने की वजह से पुलिस मामले में कुछ भी खुलासा करने में हिचक रही है।
सीसीटीवी से भी नहीं लगा सुराग
लैट से मिले सीसीटीवी फुटेज की जांच भी बारीकी से की जा रही है। उस पर एक टीम बराबर नजर रखे हुए हैं। हालांकि उससे अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं आया है। एसीपी सोडाला प्रेमदान ने बताया कि अभी तक हत्या के मामले में कोई सुराग नहीं लगा है। फुटेज से भी कुछ खास बात सामने नहीं आ पा रही है। पुलिस अभी इस नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है कि सीसीटीवी में कैद चाचाण के फ्लैट पर आए दो जने कौन है।

0 comments:
Post a Comment