जयपुर। चाकसू थाना इलाके में बुधवार को तालाब में नहाने के लिए गए तीन युवक गहराई में चले जाने की वजह से डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई। युवकों के डूबने की सूचना मिलने पर तालाब के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों शवों को बाहर निकाला। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव निकाले जा सके।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिए। मृतकों में दो सगे भाई है।
पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे ओमप्रकाश पुत्र नाथूसिंह निवासी कैथरी अपने भांजे संतोष(15),अनिल(20) और भांजी अंजू के साथ कोथून स्थित तालब पर नहाने गए थे। इसी दौरान संतोष और अनिल गहरे पानी में चले गए। दोनों के डूबने पर चिल्लाने की अवाज सुनकर ओमप्रकाश दोनों भांजों को बचाने के लिए गहरे पानी में गया लेकिन वह भी उन्हें बचाने के प्रयास में डूब गया। भांजी अंजू के चिल्लाने पर मौके पर भारी संख्या मे लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों क ी सहायता से अनिल और संतोष के शव निकाल लिए। जबकि डेढ घंटे बाद ओमप्रकाश का शव पानी से निकाला जा सका। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिए।

0 comments:
Post a Comment