जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट की विशेष शाखा ने फर्जी दस्तावेजों से दूसरे के प्लॉट को बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिर तार किया है। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर विपिन पाण्डे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शंभूदयाल अग्रवाल (54) सीताराम कॉलोनी टोंक रोड का रहने वाला है।पुलिस ने बताया कि सूर्यनगर गोपालपुरा बाइपास निवासी प्रकाश अत्राी ने गोनेर स्थित प्रिम प्रोविन्स योजना में एक भूखण्ड खरीदा था और उसका जेडीए से पट्टा भी ले लिया। बाद में पता चला कि उसके प्लाट को किसी ने फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि उप पंजीयन कार्यालय के रिकार्ड से पट्टे की एक कॉपी गायब है। उससे नवीन बोहरा ने फर्जी पावर ऑफ आटर्नी व इकरारनामा खुद के नाम तैयार कर लिया। फिर उसने परिचित शंभूदयाल के मार्फत प्लाट मोहन सिंह को बेच दिया। फिर मोहन सिंह ने भोलाराम को बेच दिया। इससे पूर्व पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों में गवाह बने प्रभूनारायण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था।
0 comments:
Post a Comment