Tuesday, 28 April 2015

खाली फ्लेट में मिली भाजपा के पूर्व पार्षद की लाश

तीन-चार दिन पुरानी बताई जा रही है लाश
बदबू आने  से लोगों को पता चला, पुलिस को दी सूचना
जयपुर। सोडाला थाना इलाके में एक रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल टीम ने मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए।


पुलिस के अनुसार मृतक सुशील चाचान(55) मृल रुप से भादरा हनुमानगढ़ के रहने वाले थे और जमुना नगर कार्तिक मार्ग पर स्थित जमुना रेजीडेंसी अपार्टमेंट में पहली मंजिल पर बने एक फ्लैट पर रहते थे। सुशील का परिवार भादरा में ही रहता है और चाचान करीब 5 साल से इसी फ्लैट में रह रहे थे। वे व्यापार के सिलसिले में जयपुर आते थे।  अपार्टमेंट के आसपास रहने वालों के मुताबिक उन्हें आखिरी बार 25 अप्रेल की रात को ही देखा था। सुशील की लाश फ्लैट के अंदर बने एक कमरे में मिली। पुलिस के मुताबिक इसके फ्लैट के बाहरी हिस्से में लगा सीसीटीवी कैमरा 26 अप्रैल की सुबह  से बंद था। सुशील के पिता जगदीश चाचाण भादरा नगरपालिका के पूर्व चेयरमेन रह चुके है। चाचान का भाजपा से जुड़ाव रहा है। चाचान खुद दो बार पार्षद चुके हैं।

पत्नी का फोन नो रिप्लाई
पुलिस के अनुसार जमुना डेयरी  इलाके के कार्तिक मार्ग पर अनेक बिल्डरों के फ्लैट हैं। मंगलवार सुबह सुशील की पत्नी के फोन नहीं उठाने पर उनकी पत्नी ने परिचित को फोन करके फ्लैट पर सुशील को देखने के लिए कहा। परिचित के फ्लैट पर पहुंचने पर वहां सुशील का शव पड़ा देखकर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना है । पुलिस के अनुसार गत दिनों मृतक अपने परिवारजनों को गांव छोड़ कर आया था।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार मृतक सुशील चाचान के गले में केबल टीवी की वायर बंधा हुआ मिला। साथ ही सुशील के चेहरे, सिर पर पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। यह घाव किसी धारदार हथियार के हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि गला दबाने में असफल रहने पर हमलावर ने सुशील पर चाकूओं से वारकर उनकी हत्या कर दी और फरार हो गया।

लूट या फिर रंजिश?
पुलिस उपायुक्त रविदत्त गौड़ ने बताया कि आलमारी और लोकर्स को चाबियों के जरिए खोला गया है जिसमें सामान रखे हुए मिले। इनमें से कुछ सामान गायब हुए अथवा नहीं ऐसे में पुलिस अभी तक इस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है कि लूट की आशंका कहीं हत्या की वजह तो नहीं है। पुलिस ने हत्या के पीछे किसी आपसी रंजिश से भी इनकार नहीं किया है। 

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates