शादी समारोह में शराब पार्टी के बाद युवतियों को लेकर विवाद
एक की हालत गंभीर करौली रैफर
करौली। जिले के करणपुर थाना इलाके में एक गांव में देर रात एक शादी समारोह में शरीक होने आए दो डकैतों के शराब में मदमक्त होने के बाद जयराइमपेशा युवतियों को लेकर उपजे विवाद के बाद में युवतियों के साथ आए उनके परिजनों और आए और डकैतों के बीच हुई फायरिंग में एक डकैत की मौके पर ही मौत हो गई
और 3 जने घायल हो गए जिसमें एक की हालत गंभीर है। जबकि दूसरे को पुलिस ने दबोच लिया। युवतियों ने दोनों डकैतों पर सामूहिक ज्यादती का आरोप लगाया जिसके बाद मामला बढ़ गया। फायरिंग की घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही पुलिस के आला अधिकारियों को सूचना मिली सभी तत्काल मौके पर पहुंचे और मामले की गहनता से पड़ताल में जुट गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करणपुर थाना इलाके के डोडियाकलां गांव में देर रात दो डकैत एक शादी समारोह में आए थे। अमरसिंह नामक व्यक्ति के घर में आयोजित शादी में आए डकैतों मुकेश और धनीराम एक कमरे में शराब पार्टी के बाद बैठे हुए थे। यहां पर दो युवतियों के साथ उनके परिजन भी आ पहुंचे और आपसी कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। अचानक हुई घटना से शादी समारोह मे अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच गोली लगने से डकैत मुकेश ढेर हो गया और गुस्साए लोगों ने धनसीराम उर्फ धन्सु को पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस को फोन किया लेकिन नहीं मिली मदद
करीब पांच घंटे तक ग्रामीण बचाव की गुहार लगाते रहे इस दौरान किसी तरह ग्रामीणों ने पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन कैलादेवी, करणपुर थानों पर किसी ने फोन तक नहीं उठाया। इसके बाद मंगलवार सुबह पुलिस आने की सूचना पर पुलिस ने डकैत धनीराम को गिरफ्तार कर लिया।
बयान
पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने बताया कि देर रात गांव में डकैत आए थे तथा उनमें से एक डकैत मुकेश गुर्जर का शव मिला है तथा धनीराम गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक
योगेश यादव, करौली
एक की हालत गंभीर करौली रैफरकरौली। जिले के करणपुर थाना इलाके में एक गांव में देर रात एक शादी समारोह में शरीक होने आए दो डकैतों के शराब में मदमक्त होने के बाद जयराइमपेशा युवतियों को लेकर उपजे विवाद के बाद में युवतियों के साथ आए उनके परिजनों और आए और डकैतों के बीच हुई फायरिंग में एक डकैत की मौके पर ही मौत हो गई
और 3 जने घायल हो गए जिसमें एक की हालत गंभीर है। जबकि दूसरे को पुलिस ने दबोच लिया। युवतियों ने दोनों डकैतों पर सामूहिक ज्यादती का आरोप लगाया जिसके बाद मामला बढ़ गया। फायरिंग की घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही पुलिस के आला अधिकारियों को सूचना मिली सभी तत्काल मौके पर पहुंचे और मामले की गहनता से पड़ताल में जुट गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करणपुर थाना इलाके के डोडियाकलां गांव में देर रात दो डकैत एक शादी समारोह में आए थे। अमरसिंह नामक व्यक्ति के घर में आयोजित शादी में आए डकैतों मुकेश और धनीराम एक कमरे में शराब पार्टी के बाद बैठे हुए थे। यहां पर दो युवतियों के साथ उनके परिजन भी आ पहुंचे और आपसी कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। अचानक हुई घटना से शादी समारोह मे अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच गोली लगने से डकैत मुकेश ढेर हो गया और गुस्साए लोगों ने धनसीराम उर्फ धन्सु को पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस को फोन किया लेकिन नहीं मिली मदद
करीब पांच घंटे तक ग्रामीण बचाव की गुहार लगाते रहे इस दौरान किसी तरह ग्रामीणों ने पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन कैलादेवी, करणपुर थानों पर किसी ने फोन तक नहीं उठाया। इसके बाद मंगलवार सुबह पुलिस आने की सूचना पर पुलिस ने डकैत धनीराम को गिरफ्तार कर लिया।
बयान
पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने बताया कि देर रात गांव में डकैत आए थे तथा उनमें से एक डकैत मुकेश गुर्जर का शव मिला है तथा धनीराम गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक
योगेश यादव, करौली
0 comments:
Post a Comment