Tuesday, 28 April 2015

छात्रसंघ नेता की पीट-पीटकर हत्या

गोगामेडी बस स्टेण्ड पर हुई वारदात
श्रीगंगानगर। गोगामेडी कस्बे में मंगलवार को पीट-पीटकर भादरा के छात्रसंघ अध्यक्ष की बदमाशों ने रंजिश के चलते पीट-पीटकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

 
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट में गंभीर रुप से घायल नेता को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से तबीयत में सुधार नहीं होने पर उसे हिसार रैफर कर दिया। हिसार के चिकित्साय में घायल ने दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार मंगलवार को सवेरे सवा दस बजे गोगामेडी बस स्टेण्ड पर महाराजा अग्रसेन कॉलेज भादरा के छात्रसंघ अध्यक्ष अजीतसिंह बेनीवाल(25) निवासी खींचवाना खड़ा हुआ था। तभी मुकेश शर्मा और अन्य 3-4 युवकों ने  पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ लाठी-सरिए से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना से दहशत में आए लोग छात्रसंघ नेता क ो पीटते हुए देखकर मूक दर्शक बने रहे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से अजीत को हिसार रैफर कर दिया। अजीतसिंह की हिसार में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates