Wednesday, 29 April 2015

सीडलिंग कालेज के चौकीदार के साथ मारपीट

जयपुर। खो-नागोरियान थाना इलाके में मंगलवार को सीडलिंग कॉलेज के गार्ड पर अज्ञात बदमाश ने पत्थर से हमला कर दिया। इस घटना में उसके सिर में चोट आई है। इस संबंध में गार्ड ने थाने आकर अज्ञात हमलावर के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे सिडलिंग कॉलेज का गार्ड मिथलेश गेट पर खड़ा था। इस दौरान अज्ञात बदमाश ने पत्थर फेंका जो सीधे उसके सिर पर आकर लगा। पत्थर लगने से मिथलेश के सिर से खून बहने लगा। घटना के बाद साथी चौकीदारों और गार्ड ने बदमाश की तलाश करने के कोशिश की, पर तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया था। जानकारी के अनुसार सीडलिंग कॉलेज के बाहर आए दिन छात्रों में मारपीट होती रहती है। इसमें गार्ड को बीच बचाव करना पड़ता है। ऐसे में किसी ने बदला लेने की गार्ड पर हमला कर दिया हो। इसके बाद पीडि़त ने थाने आकर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates