Wednesday, 29 April 2015

राजस्थान कॉलेज में में 10 मोबाइल चोरी

जयपुर। राजस्थान कॉलेज में मंगलवार को लोक प्रशासन की परीक्षा देने आए एक छात्र को अपने दोस्तो की मदद करना महंगा पड़ गया। पीडि़त के दोस्तो ने परीक्षा हॉल में जाने से पहले उसकी स्कूटी की डिक्की में 10 मोबाइल रखे थे।
जब परीक्षा खत्म होने के बाद पीडि़त ने अपने दोस्तों को फोन देने के लिए डिक्की खुली, तो उसमें मोबाइल नहीं थे। इसके बाद पीडि़त ने थाने आकर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने बताया कि वन विहार कॉलोनी निवासी इरफान खान अपने दोस्त जिहाद के साथ सुबह करीब 11 बजे लोक प्रशासन द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने गया था। वहां पहले से कुछ साथी दोस्त स्कूटी की डिक्की में मोबाइल रखने के लिए उसका इंतजार कर रहे थे। उनके आते ही सभी दोस्तो ने अपने 10 मोबाइल स्कूटी की डिक्की में रखकर परीक्षा देने अंदर चले गए। जब करीब 2.15 बजे बाहर आकर स्कूटी की डिक्की में देखा, तो मोबाइल फोन उसमें नहीं थे। इसके बाद पीडि़त ने थाने आकर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates