Wednesday, 29 April 2015

सूने मकान से जेवरात और नकदी चोरी

जयपुर। सांगानेर सदर थाना इलाके में मंगलवार को एक सूने मकान से जेवरात और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया। पीडि़त पर 23 अप्रेल से ही पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए शहर से बाहर गया हुआ था। वापस आने पर उसे चोरी की घटना का पता चला।
इस संबंध में पीडि़त ने थाने आकर चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि प्रेम नगर वाटीका रोड निवासी मोहन सिंह 23 अप्रेल को परिवार के साथ अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए हरियाणा गए थे। पीछे से चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर सोने की बालिया, पायल, चांदी के सिक्के पर हाथ साफ कर लिया। चोरी हुए माल की कीमत लगभग 62 हजार रुपए थी। 28 अप्रेल को घर वापस लौटने पर उसे चोरी का पता चला। इसके बाद पीडि़त ने थाने आकर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates