सलमान खान को न्यायालय ने हिट एंड रन मामले में जैसे ही पांच साल की सजा वैसे ही उनके चाहने वाले की बत्ती ऐसे गुल हो गई जैसे कि उनका कोई सगा संबंधी बेगुनाह होने के बावजूद जेल जा रहा हो। कुछ सलमान के वफ ादार तो कोर्ट के फै सले से इतने दुखी हुए कि अगर उनकी अम्मा भी मर जाए तो इतने दुखी ना हो।
ऐसे ही दीन दुखियों की लिस्ट में दो नाम शामिल हैं। एक तो गायक कलाकार अभिजीत और दूसरे बापू आसाराम। गायक अभिजीत तो सलमान की सजा से इतने दुखी हुए कि ट्विटर के जरिए गरीबों को कुत्ता तक कह डाला और कहा कि कुत्ता अगर फुटपाथ पर सोएगा तो मरेगा ही। अभिजीत यहीं नहीं रूके और कहा कि फुटपाथ गरीबों के बाप का नहीं। खैर अभिजीत के इस बयान में बेहद ही रहस्य छिपा हुआ है। गरीबों को कुत्ता कहने से सिर्फ गरीब ही नहीं गली के कुत्ते तक दुखी है। खासतौर पर कुत्तों की एक यूनियन ने इस बयान का भारी विरोध कर रोष जताया है। कुछ दिनों में रामलीला मैदान दिल्ली में कुत्ते इस बयान के विरोध में प्रदर्शन कर सकते हैं। रामलीला मैदान में केजरीवाल के कई धरने देखकर ही कुत्तों ने धरने प्रदर्शन करने की कला सीखी होगी। अभिजीत ने जो वफ ादारी सलमान के प्रति दिखाई है कुत्तों में इससे भी भारी नाराजगी है और डर है कि कुत्तों के ऊपर लगा वफ ादारी का टैग कहीं अभिजीत ना छीन ले। ऐसे में कुत्ते आने वाले दिनों में आंदोलन की राह पकड़ ले तो आश्चर्य की बात नहीं।
अब बात आसाराम बापू की। जेल में सजा काटते काटते कमर दर्द से लेकर ना जाने क्या-क्या दर्द इनको झेलने पड़ रहे हैं लेकिन कोर्ट ने इनकी जमानत तक मंजूर नहीं की। कोर्ट जाने के बाद पहली बार बापू को खुशी को मौका शायद सलमान की सजा को सुनकर मिला होगा। लेकिन दो दिन बाद ही हाईकोर्ट से सलमान को मिली जमानत से उनकी खुशी गाफू र हो गई और गुस्सा कोर्ट के खिलाफ फू ट पड़ा। खैर बापू अब क्या करें? सलमान बाहर जरूर है लेकिन हर वक्त उन्हें एक डर सताता रहेगा और वो है उन्हें कब उन्हें जेल जाना पड़े । राहत तो अभी सल्लू को नहीं मिल सकेगी क्योंकि काला हिरण भले ही सलमान खान हजम कर गए लेकिन जोधपुर कोर्ट सलमान को काला हिरण हजम करते देख अभी भी चिढ़ा हुआ है। ऐसे में काले हिरण को चीरकर खाना सलमान के लिए आने वाले दिनों में बेहद भारी पड़ेगा।
hahahahhaha.....
ReplyDeleteA great Article Awesome