
सीएलजी बैठक में स्थानीय लोगों ने की थी शिकायतें
अतिरिक्त कार्यभार उप निरीक्षक को सौपा गया
12 April 2015
जयपुर। पुलिस कमिश्नर श्रीनिवास राव जंगा ने शुक्रवार देर रात एक आदेश जारी कर वैशालीनगर थाना प्रभारी खलील अहमद को हटा दिया है।
अहमद को तुरन्त प्रभाव से पुलिस लाइन में हाजिरी देने के लिए कहा गया है। जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व पुलिस कमिश्नर ने थाने में सीएलजी सदस्यों की बैठक ली थी। बैठक में अधिकांश लोगों ने थाना प्रभारी के रवैये को लेकर शिकायतें की थी तथा उन्हें वहां से हटाने की मांग की थी। इस पर कार्रवाई करते हुए कमिश्नर ने देर रात एक आदेश जारी कर थाना प्रभारी को लाइन में भेज दिया। फि लहाल उनके स्थान पर किसी अन्य की नियुक्ति नहीं की गई है तथा थाना प्रभारी को अतिरिक्त कार्यभार उप निरीक्षक को दिया गया है।
0 comments:
Post a Comment