Saturday, 11 April 2015

मार्बल से भरे एक ट्रक और डंपर में टक्कर

बेकाबू ट्रक मॉल की दीवार में जा घुसा
रात होने से बड़ा हादसा टला 
12 April 2015
जयपुर। अशोक नगर थाना इलाके में स्थित 22 गोदाम सर्किल पर शुक्रवार रात मार्बल से भरे एक ट्रक और डंपर में टक्कर हो गई।

हादसे में के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर एक मॉल दीवार में जा घुसा । हादसे के बाद दोनों चालक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार  रात मार्बल से भरा एक ट्रक में सोड़ाला से रामबाग सर्किल की तरफ जा रहा था। इसी दौरान देर रात करीब साढ़े बारह बजे 22 सर्किल पर बीजेपी कार्यालय की तरफ  से आ रहे डंपर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सर्किल के पास बने मॉल दीवार में जा घुसा। ट्रक की टक्कर से एक बिजली का पोल पास में खड़ी कार पर जा गिराए जिससे कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद दोनों चालक वाहनों को छोड़कर मौके से फ रार हो गए। सूचना  मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से डंपर को जब्त कर लिया। लेकिन मार्बल भरा होने कारण रात को ट्रक को जब्त नहीं किया जा सका। शनिवार  सुबह पुलिस ने ट्रक से मार्बल खाली करवाकर ट्रक को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौक से फ रार हो गए थे। जिन्हें बाद में नाकाबंदी के दौरान हिरासत में ले लिया गया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates