कार चालक था शराब के नशे में
आक्रोशित लोगों ने किया हाइवे पर जाम
12 April 2015
जयपुर। जिले के चौमूं थाना इलाके में शनिवार सुबह एक अनियंत्रित कार ने
जिससे हादसे में दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बाइक सवार और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
एक बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक के भागने के चक्कर में कार चालक ने हाइवे पर डिवारइडर पार कर दो लोगों को कुचल दिया
पुलिस के अनुसार चौमूं के निकट रींगस रोड के हिडौती पर सुबह एक कार तेज गति से गांव से निकलकर हाइवे पर आई तथा आगे चल रही एक बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद कार बेकाबू होकर डिवाइडर कूद गई और रोड के दूसरी ओर बस का इंतजार कर रहे दो लोगों को कुचलते हुए आगे जाकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार गोपाल लाल गंाभीर रूप से घायल हो गया वहीं हाडौता के ही निवासी मालीराम यादव (50) और गौरीशंकर (50) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना में कार चालक अभिषेक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को जयपुर रैफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि कार चालक अभिषेक शराब के नशे में पाया गया है।
हादसे के बाद आक्रोशित लोग मौके पर एकत्र हो गए और रास्ता जाम कर दिया। इसके चलते हाइवे पर दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाइश का प्रयास किया किन्तु लोग नहीं माने। इधरए सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक रामलाल शर्मा भी मौके पर पहुंच गए और लोगों से समझाइश की।
आए दिन होतें हैं हादसे
घटनास्थल पर एक सर्किल प्रस्तावित है जो हाइवे के साथ ही चौमूं से महला के बीच बनने वाले बाइपास हाइवे को भी मिला रहा है। इस बाइपास पर गत डेढ वर्ष से कार्य बंद पडा है तथा यहां सर्किल का निर्माण नहीं हो रहा है। इसके कारण यहां आए हादसे होते रहते हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि स्थान पर डिवाइडर करीब आठ फीट चौडा है और उसमें बीच में पौधारोपण किया गया है। यहां सर्किल नहीं बनने के कारण हादसे होते रहते हैं।
हादसे के बाद लगाया जाम
दो लोगों की दर्दनाक मौत को देखकर मौके पर मौजूद आक्रोशित लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और विधायक की समझाइश के बाद लोगों ने रास्ता खोला।
0 comments:
Post a Comment