Saturday, 11 April 2015

साइड देने की बात को लेकर दो पक्ष भिड़े


एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष के साथियों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज
12 April 2015
जयपुर। वैशाली नगर थाना इलाके में बीती रात एक कार को साइड देेने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में एक पक्ष ने एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश भाकर के साथियों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज करवाया है।


पुलिस जांच अधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि वैशाली नगर इलाके के क्वींस रोड पर देर रात कार को साइड देने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक कार में सवार लोगों ने स्वयं को एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश भाकर का सहयोगी बताते हुए दूसरे पक्ष के दो लोगों के साथ मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची किन्तु तक आरोपी वहां से फ रार हो गए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पीडि़त विक्रम सिंह ने मुकेश भाकर के सहयोगियों के खिलाफ  मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates