Friday, 10 April 2015


11 April 2015
जयपुर। वैशाली नगर थाना इलाके में 8  जनवरी को हुई लैपटाप और मोबाइल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिफ्तार किया है।
साथ ही पुलिस ने चोरी में साथ देने के आरोप में दो लोगों को ओर गिफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि 8  जनवरी को थाना इलाके स्थित आम्रपाली सर्किल के पास तीन शोरुमों को निशाना बनाते हुए उनमें से करीब 8 0 लाख रुपए की चोरी कर ली थी।जिस पर पुलिस लगातार चोरों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस की पुर जोर कोशिशों के बाद पुलिस के हाथ सफलता लगी।पुलिस ने सभी आरोपियों फिरोज मलिक(30), सचिन प्रजापत(20) ,याकूब खान(25) को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस पूछताछमें आरोपियों इससें पूर्वभी एक दर्जन से अधिक वारदातें करना कबूल किया है। साथ ही आरोपियों ने बताया कि चोरी की वारदात में दो ओर लोगों ने उनका साथ दिया था। सूचना पर पुलिस ने दिल्ली से अज्जू और चाहजाद को भीगिरफ्तार किया है। 

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates