11 April 2015
जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके में शुक्रवार सुबह बीलवा के पास एक बच्चे का मिला। गाय चराने वाले एक युवक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
इसका बात का पता चलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9.15 बजे सहारा अपार्टमेंन्ट्स के पास गाय चराने वाले युवक ने बीलवा के पास में बच्चे का शव होने की सूचना पुलिस को दी। उसने बताया कि शव को कुछ हिस्सा मिट्टी में दबा हुआ था। जबकि कुछ भाग बाहर नजर आ रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर शव को बाहर निकलवाया। चिकित्सकों ने बताया कि शव एक दिन पुराना लग रहा था। बच्चा की उम्र एक से डेढ़ साल का लग रहा है। पुलिस को बच्चे के शरीर पर किसी तरह कोई चोट के निशान नही है।
0 comments:
Post a Comment