फर्जी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी की करतूत
11 April 2015
जयपुर। जवाहर नगर थाना इलाके में एक दंपती को ऑनलाइन मेड सर्विस से नौकरानी मंगवाना महंगा पड़ गया। एक दिन के बाद ही नौकरानी घर से पैसे लेकर फरार हो गई।
इस घटना में दंपती को 45 हजार रुपए की चपत लग गई। इस संबंध में पीडि़त ने थाने आकर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने बताया कि सिंधी कॉलोनी जवाहर नगर निवासी देवेंद्रपाल सिंह ने कुछ दिन पहले नौकरानी के लिए दिल्ली की पायल मेड सर्विस से ऑनलाइन संपर्क किया था। इसके बाद 5 अप्रेल को कंपनी का प्रतिनिधि एक युवती को लेकर उनके घर लेकर आ गया। जिसने अपना नाम रीना टीकरी और नेपाल की रहने वाली नौकरानी सर्विस के बदले पीडि़त ने उस 40 हजार रुपए दे दिए। आरोपी एक काम करने के बाद घर में रखे 4500 रुपए लेकर फरार हो गई। जब पीडि़त ने दिल्ली कंपनी के ऑफिस में संपर्क किया, तो उन्होने इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद देवेद्रपाल ने थाने आकर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।
0 comments:
Post a Comment