तीन पीडि़तों ने 14 लाख की ठगी के करवाए मुकदमे दर्ज
11 April 2015
जयपुर। जालुपुरा थाना इलाके में गैस एजेंसी के नाम पर तीन जनों से 12 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है।
अखबार में दिए विज्ञापनों के झांसे में आकर पीडि़तों ने आरोपियों को रुपए दे दिए थे। इस संबध में पीडि़तों ने थाने आकर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी की पूर्व में ही गिरफ्तारी का चुकी है।
जांच अधिकारी एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि नारनौल हरियाणा निवासी हरिराम चौधरी,बहरोड़ निवासी नरेन्द्र सिंह, कोटकासिम अलवर निवासी मनोज कुमार ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज करवाया। गौरतलब है कि फरवरी माह में गणपति प्लाजा स्थित प्राची गैस एजेंसी कंपनी ने कई लोगों से गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर ठगी की थी। हरिराम ने गैस एजेंसी लेने की एवज में कंपनी के अजीत सिंह, राकेश वर्मा, दिलीप, पवन वर्मा और विजय को अलग-अलग किस्तों में 10 लाख रुपए दिए थे। पीडि़त नरेंद्र सिंह और मनोज कुमार ने भी गैस एजेंसी के नाम 2 लाख की ठगी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में मुख्य आरोपी और फर्जी कंपनी को डायरेक्टर दीलीप वर्मा दो माह पूर्व गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस मामले में अन्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
0 comments:
Post a Comment