Friday, 10 April 2015

पैदल चलते युवक की कार के कुचलने से मौत


अन्य दो हादसों में 10 जने घायल
11 April 2015
जयपुर। वल्र्ड ट्रेड पार्क के सामने शुक्रवार को एक कार ने पैदल सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया। शाम को भीड़भाड़ भरे इलाके में इस घटना के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान शुरू कर दी है।
दुर्घटना पुलिस पूर्व के मुताबिक वल्र्ड ट्रेड पार्क के पीछे स्थित गली में 20 वर्षीय युवक सड़क पर कर रहा था तभी वह कार की चपेट में आ गया। घटना के बाद कार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक की उम्र करीब 20 वर्ष, रंग सांवला और जींस, पेंट पहन रखी है।

वहीं चाकसू थाना इलाके मे शुक्रवार सुबह एक पिकअप अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक टैंकर-टॉली में जा घुसी। इस हादसे में  टैंकर-टॉली सवार आधा दर्जन  लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
पुलिस के अनुसार थाना इलाके में स्थित रामपुरा पुलिया के  पास करीब नौ बजे अनियंत्रित पिकअप टंैकर-टॉली में जा घुसी । इस हादसे में टैंकर-टॉली सवार आधा दर्जन  लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने बताया कि हादसे मे घायल सभी मजदूर थे और मजदूरी करने जा रहे थे। फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। एक अन्य दुर्घटना बाइजी की कोठी के पास हुई जहां पर गलत दिशा में चल रहे एक पल्सर सवार और पिकअप में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे पल्सर सवार दो जने और पिकअप सवार दो जनों को घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तत्काल एसएमएस में भर्ती करवाया।  


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates