आला अधिकारियों में मचा हड़कंप
11 April 2015
हनुमानगढ़। जिले जक्शन थाना इलाके में पंजाब जाने वाले राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह अबोहर के पास एक तेजाब से भरा टैंकर पलट गया।
टैंकर पलटने से हाइवे पर बड़ी मात्रा में तेजाब फैल गई। तेजाब फैलने की सूचना मिलने पर पुलिस और आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और तेजाब को जमीन के गाढने की कार्यवाही कर रही है।
पुलिस के अनुसार गुजरात के बंदरगाह से तेजाब भरकर पंजाब जा रहा एक टैंकर अबोहर के पास पलट गया। टैंकर पलटने तेजाब सड़क पर फैल गया। इससे बुरी बदबू फैलने लगी। हालांकी हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने मौका मुआयना कर तेजाब को जमीन में गड्ढा खोदकर डाल दिया।
0 comments:
Post a Comment