Friday, 10 April 2015

आर्थिक तंगी के चलते बुजुर्ग दप्ंाती कुए में कूदे


दोनों की मौके पर ही मौत,  सुसाइट नोट बरामद
11 April 2015
अजमेर। जिले के रामगंज थाना इलाके में गुरुवार देर राम एक बुजुर्ग दंपती ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद देर रात वृद्धा के शव और शुक्रवार  सुबह वृद्ध के शव को बाहर निकाला। पुलिस को मौके से एक सुसाइट नोट बरामद हुआ है। जिमसें आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
पुलिस  के अनुसार संगम कॉलोनी निवासी बद्री प्रसाद शर्मा (65) और उसकी पत्नी उषा शर्मा ने रात करीब 8 बजे गढ़ी मलियान भैरू बाबा के मंदिर के पास स्थित कुएं में छंलाग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से देर रात कड़ी मशक्कत के बाद वृद्ध के शव को कुएं से बाहर निकालाए लेकिन अधिक अंधेरे होने के कारण देर रात वृद्ध का शव बाहर नहीं निकाला जा सका और पुलिस को वापस लौटना पड़ा। इसके बाद शुक्रवार सुबह पुलिसकर्मी वापस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद वृद्ध के शव को भी कुएं से बाहर निकाल लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक बद्री प्रसाद शर्मा कलेक्ट्रेट में यूडीसी पद से सेवानिवृत्त थे। जबकि उसके बडे बेटे की चार साल पहले ही दुर्घटना में मौत हो चुकी है। अधिक कर्ज के चलते दंपती ने अपना मकान बेच दिया और अपनी विधवा भतीजी के पास संगम कॉलोनी  में आकर रहने लगे। पुलिस ने मौके से सूसाइड़ नोट भी बरामद किया है। जिसमें कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। साथ ही दंपती ने किसी समाजसेवी संस्थान द्वारा अंतिम संस्कार करने की इच्छा जाहिर की है। ताकि किसी पर उनके अंतिम संस्कार का भार न आए। पुलिस ने सूसाइड़ नोट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates