Friday, 10 April 2015

व्यापारी से 41 लाख रुपए लेकर फरार

Image result for loot clipart
11 April 2015
जयपुर। वैशालीनगर थाना इलाके में एक होटल व्यापारी को दो बदमाशों ने बीस करोड रुपए का हीरा बेचने का झांसा देकर सड़क पर  बुलाया व  बतौर 41 लाख रुपए एडवांस लेकर पहुंचा

व्यापारी को एक बदमाश ने बातों में उलझांया तो दूसरा बदमाश रुपए  समेत कार ले भागा। किसी तरह पीडि़त ने पुलिस को सूचना तो पुलिस ने कार के नम्बरों के आधार पर इलाके में नाकाबंदी करवाई तो कुछ दूरी पर पुलिस ने कार को बरामद कर लिया लेकिन 41 लाख रुपए की नकदी नही मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार  राज मौहम्मद उर्फ  रफीक  निवासी  महादेव नगर आदित्य विहार थाना वैशाली नगर ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की शाम को करीब पांच बजे किसी ने पीडि़त को बताया कि कोई व्यक्ति अपना बीस करोड का हीरा बेचना चाहते है बात करने पर कुछ हद तक रुपए कम भी हो जाएगे। इस पर पीडि़त ने सम्पर्क साधा तो एक ने अपना नाम सन्दीप बताया कहा कि अगर वह होटल मौजेक के पास हनुमान नगर विस्तार के पर है और लेना हो तो बतौर 41 लाख रुपए एडवांस लेकर आना है। इस पर पीडि़त  अपनी कार में 41 लाख  रुपए  की नकदी लेकर बताए गए जगह व सही समय पर पहुचा तो सन्दीप नाम के व्यक्ति ने कांचनुमा वस्तु जिसको हीरा बताकर बातों लगाया रखा उसी दौरान उसके अन्य सहयोगी ने नजर बचा कर उसकी रुपए समेत कार ले भागा । जब को ले जाता देखा तो व्यापारी उसके पिछे दौड़ा तो दूूसरा में फरार हो गया। किसी तरह पीडि़त ने पुलिस को वारदात के बारे में बताया तो पुलिस ने कार में नम्बरों के आधार पर इलाके में नाकाबंदी करवाई तो देर रात को सिरसी रोड के सूनसान जगह पर पुलिस ने कार को तो बरामद कर लिया लेकिन कार में  41 लाख नहीं मिले। पुलिस ने पीडि़त के बताए गए हुलिए के आधार पर इलाके में दबिश दे रही है। फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस पीडि़त द्वारा बताए गए फोन के आधार पर बदमाशों के लोकेशन का पता लगा नहीं है।  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates