11 April 2015
जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में एक युवक ने जानकार महिला के साथ अश्लील हरकते करने का मामला सामने आया है।
महिला ने आरोप लगाते हुए उस युवक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि मंगल विहार सांगानेर निवासी 32 वर्षीय महिला का कॉलोनी में आने-जाने वाला शिवशंकर छीपा नाम के व्यक्ति उसका पीछा करता है और उसकी तरफ अश्लील हरकते करता है। और महिला ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि एक बार उसका दुष्कर्म करने की कोशिश भी गई तो पीडि़ता उसके चुगंल ने निकल भागी । बार-बार की इस कारगुजारी से आहत होकर पीडि़ता ने अपने पति को घटना के बारे में बताया। इस पर उसके पति ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment