धधका लकडिय़ों का गोदाम17 दमकलों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
12 April 2015
जयपुर। जिले के चौमूं थाना इलाके में स्थित जैतपुरा के औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अचानक लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई।
आग लगने से करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। भीषण आग को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए और अग्निशमन कार्यालय में सूचना दी। अग्निशमन अधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि जैतपुरा में स्थित राजस्थानी क्राप्ट फैक्ट्री में लकड़ी का फ र्नीचर बनता है। अचानक रात्रि में अज्ञात कारणों से आग लगने से दो मंजिला गोदाम में भरा करोड़ों का फ र्नीचर जलकर राख हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल गाडिय़ों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम में भीषण आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसीपी दीपक शर्मा, थानाधिकारी अशोक चौहान ने घटना स्थल की जानकारी ली।
17 दमकल गाडिय़ों आई आग बुझाने
पुलिस के अनुसार लकड़ी का फर्नीचर बनाने वाली फैक्ट्री में आग बुझाने के लिए चौमूं से जयपुर, कालाडेरा, गोविन्दगढ़, रींगस आदि जगहों से आग को बुझाने के लिए दमकल गाडिय़ों मंगवाई गई। दमकल गाडियों ने भी पानी के लिए कई फेरे किए तब जाकर आग पर काबू पाया गया।
आग के लगने का नहीं लगा पता
फैक्ट्री में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि संभवतया यह आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आश्ंाका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भीषण से आग से लोगों में दहशत
पुलिसं के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि आस.पास के लोगों में दहशत फैल गई और सभी अपने घरों में निकल कर सुरक्षित स्थान पर चले गए।
वहीं पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास का इलाका खाली करवा लिया। विकराल आग को बढ़ता देख पुलिस के जवानों ने आसपास की फैक्ट्रियों को भी खाली करवा दिया जिससे आग आग नहीं फैल सके और कोई हादसा न हो। पुलिस ने इस भीषण आगजनी में किसी प्रकार की कोई जनहानि से इनकार किया है।
करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका
जैतपुरा के औद्योगिक क्षेत्र में अचानक लकड़ी के गोदाम में भीषण लगने से करोड़ों रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई गई है। फि लहाल नुकसान की पूर्ण पुष्टि नहीं हो पाई है। आग लगने के बाद से पास ही लगे ट्रांसफ ार्मर ने भी आग पकड़ ली। फैक्ट्री के बाहर सड़क पर लगे ट्रांसफ ार्मर में भी आग गई। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल पर पहुंच बिजली आपूर्ति बन्द कर दी। जिससे औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार दोपहर तक बिजली गुल रही।
चलते कंटेनर में लगी आग
पाली। जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र में राजमार्ग पर चलते कंटेनर में आग लग गई। इससे कंटेनर में ले जाई जा रही गाडिय़ां चपेट में आ गई। पुलिस के अनुसार बीती रात कीरवा व ढोला गांव के बीच वाहन लेकर जा रहे एक कंटेनर में आग लग गई। आग से कंटेरन में कई वाहन चपेट में आ गए। एकाएक लगी आग से यातायात भी बाधित हो गया। कई लोग बचाव के लिए लगे रहे। इधरए सूचना मिलने पर पुलिस व दकमल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची। देर रात तक आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास जारी थे।
0 comments:
Post a Comment