02 April 2015
जयपुर। चाकसू थाना इलाके में मंगलवार को वन्यजीवो के शिकार की तलाश में घूम रहे दो शिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो राइफल बरामद की है। पुलिस ने बताया कि दोनों ही आरोपी चाकसू क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार निमोडिय़ा के जंगल में संदिग्ध हालत में घूम रहे दो व्यक्तियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में एक व्यक्ति ने खुद का नाम हरदेव बताया है। वह चाकसू के पास ही एक गांव का रहने वाला है। उसके पास मिली राइफल के संबंध में उसके पास कोई लाईसेंस नहीं था। इसी तरह स्वरूपपुरा के पास पुलिस ने लादू राम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बिना लाइसेंस की राइफल बरामद की हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी शिकार के लिए घूम रहे थे।
0 comments:
Post a Comment