लेन-देन का बताया जा रहा है मामला
02 April 2015
जयपुर। गलतागेट थाना इलाके में मंगलवार शाम एक स्कार्पियों सवार हिस्ट्रीशीटर अपने साथियों के साथ दो लोगों का अपहरण कर ले गए। करीब दो दिन घण्टे तक उन्हें दिल्ली रोड़ पर घूमाने के बाद
आरोपी वीकेआई क्षेत्र में मारपीट कर नकदी, मोबाइल व सोने की अंगूठिया लूट कर सड़क पर पटक गए। किसी तरह पीडि़त थाने पहुंचा और मामल दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मुरलीपुरा थाने का हिस्ट्रीशीर बताया जा रहा है व लेन-देन का मामला सामने आ रहा है। पुलिस के अनुसार इस वारदात का शिकार जगदीश प्रसाद निवासी गांव जसवन्तपुरा शाहपुरा ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया कि वह मंगलवार को अपने एक साथी के साथ खोले के हनुमान मंदिर दर्शन करने जा रहा था। इस बीच दिल्ली रोड़ स्थित मंदिर के गेट पर उसे
ठूल्या उर्फ ओमप्रकाश व उसके चार-पांच साथी मिले जो उसे व उसके साथी को जबरन अपनी स्कार्पियों में पटक कर चंदवाजी की तरफ ले गए। रास्ते में आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करने के बाद तीन सोने की अंगूठियां, दो मोबाइल व दस हजार रुपए लूटने के बाद वीकेआई क्षेत्र में पटक कर फरार हो गए। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि आरोपी ओमप्रकाश मुरलीपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में मामला लेन-देन का प्रतीत हो रहा है।
0 comments:
Post a Comment