Wednesday, 1 April 2015

ठेकेदार पर संदेह, मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज


Image result for murderयुवक की हत्या कर पेड़ पर लटकाया
20 फीट दूरी पर काम कर रहे एक दर्जन मजदूरों को नहीं लगी भनक
02 April 2015
जयपुर। सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पिंकसिटी हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में बीती रात को एक मजदूर की हत्या कर उसका शव फैक्ट्री के ही पेड़ पर लटका दिया। मृतक
युवक के दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ देखकर साथी मजदूरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर महात्मा गांधी चिकित्सालय में रखवाया। जहां पर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द क र दिया गया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में करीब एक दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना के वक्त घटनास्थल से करीब 20 फीट की दूरी पर ही एक दर्जन से ज्यादा मजदूर कार्यरत थे। ऐसे में हत्या की यह घटना पहेली बन गई है। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को मामले में नामजद किया है।

हत्या बनी एक पहेली
मृतक राजकुमार यादव(25) करीब एक वर्ष से फै क्ट्री में मजदूरी कर रहा था। राजकुमार फैक्ट्री में ही रहता था और फर्नीचर का कार्य करता था। साथी मजदूरों जितेन्द्र और मुन्ना के अनुसार मृतक राजकुमार आखिरी बार सुबह करीब 11 बजे दिखाई दिया था लेकिन उसके बाद वह अचानक गायब हो गया। रात करीब ग्यारह बजे फैक्ट्री में ही उसकी लाश जितेन्द्र ने पेड़ से लटकी देखी। यह देखकर उसने तत्काल पुलिस को सूचित किया। मृतक के दोनों हाथ बंधे हुए थे। ऐसे में पुलिस ने आत्महत्या की आशंका को सिरे से खारिज किया है।

रस्सी का टुकड़ा फैक्ट्री में मिला
युवक की हत्या कर शव जिस रस्सी से पेड़ पर लटकाया गया गया था उसका दूसरा टुकड़ा फैक्ट्री से बरामद कर लिया गया है। पुलिस को शव के ऊपर कुछ खरोंचे भी मिली है जिससे यह जाहिर होता है कि मृतक ने हत्यारे से संघर्ष किया था। महज 5 फीट की गैलरी में रोशनी की व्यवस्था होने के बावजूद हत्या कर पेड़ पर हत्या कर शव लटकाने की बात का पता किसी को नहीं चल पाने की बात पुलिस को नहीं पच रही है।

ठेकेदार ने की युवक की हत्या?
पुलिस की प्रारंभिक जांच और मृतक के भाई अरविन्द यादव ने ठेकेदार मेहराज देवासी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। अरविन्द के अनुसार फोन पर उसके छोटे भाई मृतक राजकु मार ने ठेकेदार से काम के भुगतान के रुपए की लेनदेन को लेकर विवाद के चलते अनहोनी की आशंका से अवगत करवाया था। ऐसे में अरविन्द का आरोप है कि मेहराज ने इसी के चलते राजकुमार की हत्या कर दी। वहीं दिन-रात चलने वाली इस फैक्ट्री में गार्ड होने के बावजूद हत्यारा इसी फैक्ट्री का होने की बात पुख्ता साबित हो रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले की तहकीकात कर रही है।

बयान
पुलिस मामले में लगातार अनुसंधान कर रही है। मामले में शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।
मनोज गुप्ता
थानाप्रभारी
सांगानेर सदर



0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates