Wednesday, 1 April 2015

बोलेरो ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर


Image result for road accident boleroगंभीर रूप से घायल को करवाया अस्पताल में भर्ती
चालक हुआ मौके  से फरार
02 April 2015
जयपुर । बजाज नगर थाना इलाके में बुधवार सुबह एक अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं बोलेरों चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया।


पुलिस के अनुसार सरस पुलिया के पास समाचार जगत कार्यालय के सामने वाले कट पर सुबह करीब 9.30 बजे एक बोलेरो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल युवक को एंबूलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को अपने कब्जे में लिया।  पुलिस ने बताया कि घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई । पुलिस ने मामला दर्ज कर बोलेरो चालक की तलाश शुरू कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates