02 April 2015
जयपुर। राजधानी में फिर एक बार ममता शर्मशार हो गई। एक कुलयुगी मां ने अपनी नाजाइश पैदाइश छिपाने के लिए एक नवजात शिशु को पॉलीथिन में डाल झाडिय़ों मे फेंक दिया।
रामनिवास बाग स्थित बाउण्ड्री के झाडिय़ों में मृत नवजात शिशु को पॉलीथिन में पड़ा देख मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। पालीथिन को देखकर पास ही पार्किंग कर्मचारी को कुछ शक हुआ और जब पालीथिन में देखा तो उसमें एक नवजात का शव था। लालकोठी थाना पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और नवजात के शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार राजू मिश्रा निवासी भोजपुर पोस्ट शेरगढ़ पीपरी जिला कौशम्बी उत्तरप्रदेश हाल रामनिवास बाग पर्किंग कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी कि मंगलवार की सुबह करीब दस बजे रामनिवास बाग के पूर्वी कोने पर बाउण्ड्री के अन्दर झाडिय़ों में नवजात शिशु को पॉलीििथन में डाल फेंकने की सूचना दी थी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि उस पॉलीथिन में एक नवजात शिशु लड़की मृत अवस्था में मिली। इस पर पुलिस ने नवजात के शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने संदेह व्यक्त किया है कि नाजायज पैदाईश को छुपाने के लिए या फिर बेटे की चाह में किसी अज्ञात महिला-पुरूष ने झाडिय़ों में नवजात शिशु को फेंक दिया । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment