Wednesday, 1 April 2015

ठगों ने मेल के जरिए जेनपैक्ट की सीईओ को लगाया एक लाख का चूना


Image result for cyber criminal02 April 2015
जयपुर। राजधानी के जवाहर सर्किल थाने में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीडि़ता के साथ एक लाख रुपयों की ठगी की वारदात हुई। ठगी की वारदात जेनपैक्ट की सीईओ गीता सिंह के साथ हुई। पुलिस की जानकारी के मुताबिक गीता सिंह के पास परिचित दोस्त का एक मेल आया मेल पर बीमारी का हवाला दिया और परेशानी का जिक्र भी किया। एक लाख रुपए की मांग के साथ ही मेल पर बैंक के अकाउंट नंबर भी दिए। जिस पर
गीता सिंह ने उस अकाउंट में एक लाख रुपए डाल दिए। लेकिन उसके बाद पीडि़ता ने दोस्त को फोन कर रुपए डालने की जानकारी दी, तो मामले का खुलासा हुआ। इस पर पीडि़ता थाने आकर अज्ञात के खिलाफ  ठगी का मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़ता की रिपोर्ट के बाद जवाहर सर्किल थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।



0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates