हत्या की नृशंस वारदात से सहमा समूचा शहर
07 April 2015
श्रीगंगानगर। शहर क ी प्रेमनगर कॉलोनी में रहने वाले एक हैवान पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव के आठ टुकड़े कर डाले।
पीहर पक्ष की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने प्रेमनगर स्थित मकान से नीरू उर्फ नीलम(40) के शव को सोमवार सुबह आठ टुकड़ों में बरामद किया। पुलिस ने मामले मे आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव पीहर पक्ष को सुपुर्द कर दिया।
कोतवाली पुलिस को मृतका की मां चंपारानी पत्नी शिवदयाल अग्रवाल ने रिपोर्ट दी है। जिसमें आरोप लगाया है कि उसकी बेटी नीरू की शादी करीब 17 साल पूर्व महावीर प्रसाद अग्रवाल से की थी। शादी के बाद से ही महावीर उसके पिता खुशीराम, देवर सुशील कुमार, ननदें पुष्पा और निर्मला उसके साथ आए मारते पीटते और तंग परेशान करते थे। आरोपी पति ने उसकी दो अप्रेल को गला दबाकर हत्या कर दी और शव को टुकड़ों में काट डाला। पुलिस ने आरोपी पर हत्या और शव को खुर्दबुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

0 comments:
Post a Comment