07 April 2015
जयपुर। बस्सी थाना इलाके में एक युवक ने युवती को रोककर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की। इस बात का पता चलने पर स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
लेकिन गुस्साए परिजनों ने युवक के साथ मारपीट कर थाने में पहुंच युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीडि़त परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बस्सी निवासी एक युवती ने बताया कि वो और उसकी बहनें एक कपड़ा शॉप पर काम करती थी। वहीं पर तुगां का पालावाला जाटन निवासी एक युवक भी काम करता था। कपड़े की दुकान पर काम करते समय युवक ने युवती का मोबाइल फ ोन मांगा। इस पर युवती ने मोबाइल युवक को दे दिया लेकिन युवक ने मोबाइल वापस नहीं दिया। कुछ दिन बाद युवती की शादी तय हो गई जिससे युवती शादी का सामान खरीदने बाजार गई वहां युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए धक्का मुक् की करना शुरू कर दिया। लेकिन युवती जैसे-तैसे वहां से चली गई। उसके बाद युवक ने कही से युवती के ससुराल के नंबर लेकर फ ोन कर प्रेम प्रसंग की बात कही। इस पर गुस्साए परिजनों ने युवक के साथ मारपीट करते हुए थाने ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने पीडि़त परिजनों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment