Monday, 6 April 2015

पिस्टल दिखाकर बैंक में दिनदहाड़े डकैती की वारदात

सात लाख रुपए लूटकर डकैत फरार
07 April 2015
चूरु। जिले के सार्दुलपुर थाना इलाके के गांव गोठिया बड़ी स्थित राजस्थान  बड़ौदा ग्रामीण बैंक में सोमवार को दिनदहाड़े आधा दर्जन हथियारबंद डकैतों ने सात लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया।
बोलेरो कैम्पर में सवार होकर आए बदमाश बैंक स्टाफ  को पिस्टल दिखाकर सात लाख 11 हजार रुपए लूट ले गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
डकैती की घटना के बाद पुलिस ने इलाके में तत्काल नाकाबंदी कर डकैतों को पकडऩे का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सार्दुलपुर पुलिस थाने के एसआई राजवीर सिंह के अनुसार गोठडा बड़ी के बड़ौदा ग्रामीण बैंक के पास दोपहर करीब सवा एक बजे एक बोलेरो कैम्पर आकर रुकी। उसमें छह जने उतरे और सीधे बैंक में घुस गए। एकाएक हुए इस घटनाक्रम में बैंक कर्मचारी और ग्राहक कु छ समझ पाते उससे पहले ही बदमाशों ने हाथों में पिस्टल लहराते हुए सभी को चुपचाप खड़े रहने के चेतावनी दी।
उकैत इसके बाद बैंक से सात लाख 12 हजार रुपए लेकर चले गए। सूचना मिलने पर सार्दुलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर बदमाशों की तलाश में टीमें रवाना की।

हरियाणा के बदमाशों का हाथ होने की आशंका
बैंक ग्राहकों ने बताया कि डकैत आपस में बोलचाल में हरियाणा बोली का इस्तेमाल कर रहे थे। ऐसे में पुलिस ने बैंक डकैती में हरियाणा के बदमाशों का हाथ मान रही है। पुलिस ऐसे में हरियाण पुलिस की मदद भी डकैतों को पकडऩे में ले रही है। सादुलपुर क्षेत्र हरियाणा सीमा से लगा हुआ है और कई संगीन वारदातों में हरियाणों के बदमाशों की लिप्तता मिल चुकी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates