07 April 2015
जयपुर। सांगानेर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान के कॉकपिट में पायलटों के बीच आपस में जमकर मारपीट हो गई।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम को जयपुर एयरपोर्ट पर जयपुर- दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट एयरबेस ए-320 में पायलट और को-पायलट के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
सूत्रों के मुताबिक सहायक को-पायलट ने पायलट से गालीगलौच और मारपीट भी की। हालांकि विमानन कंपनी एयर इंडिया एआई ने मारपीट की घटना से इनकार किया है। एआई के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों के बीच सिर्फ बहस हुई थी जिसे आम सहमति और बातचीत के जरिए उन्होंने निपटा लिया। घटना के बाद डीजीसीए और एयर इंडिया इस मामले की जांच करेगी और अगर को-पायलट के व्यवहार को लेकर की गई शिकायत सही पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है।

0 comments:
Post a Comment