Monday, 6 April 2015

फर्जी बैंक अधिकारी ने किए खाते से 23 हजार रुपए साफ


07 April 2015
जयपुर। फर्जी बैंक अधिकारी बनकर फोन के जरिए एटीएम कार्डों की डिटेल लेकर ऑनलाइन शॉपिंग कर खातों को साफ करने के मामले लगातर राजधानी में सामने आ रहे हैं।
वहीं शहर की पुलिस इन साइबर ठगों के सामने नौसिखिया साबित हो रही है।
कोतवाली थाना इलाके में ऐसे ही एक फर्जी बैंक अधिकारी ने फोन कॉल के जरिए एक जने को एटीएम कार्ड बंद होने का झांसा देकर और उसे फिर से चालू करने की एवज में एटीएम कार्ड की डिटेल लेकर उसके खाते से 23 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी की ली। पीडि़त महेश सैनी निवासी बाबा हरिश्चन्द्र मार्ग को फोन पर मैसेज के जरिए रकम निकासी की सूचना मिलने पर उसने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू नहीं की है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates