7 April 2015
जयपुर। सांगानेर सदर थाना इलाके में सोमवार सुबह सीतापुरा पुलिया के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस के अनुसार शिवदासपुरा निवासी देवीसहाय छीपा (36) सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करता था। सुबह वह अपने साथियों के साथ सीतापुरा पुलिया के पास पटरी पार कर फैक्ट्री जा रहा था। इसी दौरान करीब 8 बजे देवी सहाय कोटा से जयपुर आने वाली पैसेंजर गाड़ी चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन रूकवाकर उसके क्षत-विक्षत शव को लेकर गोनेर फाटक पर रेलवे गार्ड को सौंप दिया। इसके बाद गार्डों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।
0 comments:
Post a Comment