45 हजार लूट कर फरार
7 April 2015
करौली। जिले के हिण्डौन थाना इलाके में एक रेडिमेड कपड़ा व्यापारी को गोली मारकर दो बदमाश 45 हजार रुपए लूट कर भाग गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के व्यापारी वहां आ गए।
मौके पर एकत्र हुए व्यापारियों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में नाकाबंदी की लेकिन पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने इस मामले में दो जनों को नामजद किया है।
पुलिस के अनुसार हिण्डौन के मुख्य बाजार में रेडिमेड कपड़ा व्यापारी नितिन पुत्र केदार देर रात कपड़ों की दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में शीतला चौराहे पर बाइक सवार निशांत और सन्नी उसके साथ झगड़ा करने लगे और देशी कट्टे से उस पर फायर कर दिया। गोली नितिन की जांघ पर लगी। इस बीच बदमाश उसके हाथ से नोटों का थैला लेकर भाग छूटे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इलाके में नाकाबंदी भी करवाई लेकिन पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। वारदात के बादसे व्यापारियों में जबर्दस्त आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment