तिरपाल में बांध शव नाले में फेंका
मृतक की शिनाख्त नहीं, पुलिस जांच में जुटी
7 April 2015
जयपुर। आमेर थाना इलाके में स्थित चेनपुरा स्लॉटर हाउस के पास एक नाले में सोमवार सुबह बन्द तिरपाल में एक अधेड़ का सिर कुचला शव मिलने से सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार मृतक का शव चेनपुरा स्लाटर हाउस के पास से निकल रहे नाले में मिला है। शव को एक तिरपाल में लपेट कर रस्सियों से बांध कर यहां फेंका गया है तथा उसका चेहरा पूरी तरह से पत्थरों से कुचल दिया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच है। पुलिस का मानना है कि मृतक की हत्या कहीं अन्यत्र की गई है तथा सबूत छिपाने के लिए लाश को यहां फेंंका गया है। पुलिस के अनुसार मृतक पहनावे से ग्रामीण प्रतीत होता है। हत्या की वारदात की सूचना मिलने पर एडीसीपी ज्ञानचन्द यादव, आमेर थाना अधिकारी धर्मेंन्द्र कुमार व ब्रहम्पुरी थाना अधिकारी सुगन सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का पूरा जायजा लिया।
मौके पर पहुंची एफएसएल टीम
पुलिस की सूचना पर एफएसएल टीम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और लैब में भिजवाया। अधेड़ की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसके हाथ-पैर को रस्सी से बांध दिया।
मृतक की जेब से मिले होटल के टिश्यू पेपर
पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल में मृतक की जेब से किसी होटल के टिश्यू पेपर मिले हंै जिससे मालूम पड़ता है कि वह किसी होटल में काम करता है। पुलिस आसपास के इलाके के अलावा अन्य होटलों से मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है।
हत्या कहीं ओर कर लाश यहा फेंकी
पुलिस का मानना है कि मृतक की हत्या कहीं अन्य स्थान पर की गई है तथा सबूत छिपाने के लिए लाश को यहां फेंका गया है। मृतक की पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा पत्थरों से कुचला गया है। पुलिस ने मृतक की शिनाख्ती के प्रयास कर रही है शिनाख्त होने के बाद ही हत्या करने वालों का खुलासा हो पाएगा।

0 comments:
Post a Comment