02 April 2015
जयपुर। प्रतापनगर थाना इलाके में हुई दौसा की पुलिस टीम के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपियों को नामजद कर उनकी तलाश में पुलिस टीमों का गठन कर उन्हें आरोपियों की संभावित मौजूदगी स्थल पर रवाना कर दिया है।
घटना के बाद मौके पर पहुंची प्रतापनगर थाना पुलिस ने पड़ताल में आरोपियों को नामजद किया। हालांकि घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने बुधवार को इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाकर मारपीट की घटना के कारितों की तलाश की। पुलिस ने घरों में मौजूद महिलाओं और बुजुर्गों से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने के बाद आरोपियों की तलाश मु पुलिस की टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाशी में जुट गई है।
गौरतलब है कि मंगलवार को दौसा पुलिस टीम ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित अपराधी रामजीलाल को महादेव नगर, प्रतापपनगर स्थित जगदीश करोल के घर से गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन गिरफ्तारी के बाद पड़ोस में ही रहने वाले सत्यनारायण, छगन आल्या, नवल, गिरधर और उसके अन्य 7-8 साथियों ने पुलिस टीम पर हमला कर आरोपियों को छुड़वा लिया और सभी फरार हो गए। मारपीट की घटना का शिकार हुए बाबूलाल योगी ने थाने में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया था।
0 comments:
Post a Comment