Wednesday, 1 April 2015

दोहरे पट्टे जारी कर भूखंड़ बेचने वाला वृद्ध भूमाफिया गिरफ्तार

Image result for bhumafiya
02 April 2015
जयपुर। पुलिस आयुक्तालय की संगठित अपराध शाखा ने फर्जी पट्टे बनाकर बेचने के आरोप में भूमाफिया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रामप्रसाद शर्मा(76) निवासी शेखावाटी नगर थाना करधनी है। आरोपी ने महादेव
नगर में दोहरे पट्टे जारी कर रोहित ओसवाल निवासी साऊथ निवारू रोड और उसके परिजनों के प्लाटों को हड़पने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस आयुक्त जयपुर जंगा श्रीनिवास राव ने बतायाकारब एक वर्ष पूर्व परिवादी रोहित ओसवाल थाना जेडीए में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी उसने और उसके परिजनों ने ओम शिव गृह निर्माण सहकारी लिमिटेड की आवासीय योजना के तहत प्लॉट खरीदा था। लेकिन आरोपी रामप्रसाद ने परिवादी को प्ल्ॉाट का स्वामित्व नहीं दिया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने रामप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। 

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates