Friday, 3 April 2015

करंट से झुलसने से चार की मौत

Image result for deathएचटी लाइन मौत बनकर गिरी
दंपती सहित 4 जिंदा जले
4 April 2015
सवाईमाधोपुर। जिले के मलारना डूंगर थाना इलाके के खेत पर फसलों की कटाई कर रहे चार किसानों पर 11 केवी लाईन का तार टूटकर गिर गया जिससे चारों की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की।
सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाइश कर शांत किया। विद्युत निगम ने  प्रथमदृष्ट्या लाईनमैन को घटना के लिए जिम्मेदार मानते हुए निलंबित कर दिया है।
पुलिस के अनुसार मलारना डूंगर थाना इलाके के निवाडा गांव में बत्तीलाल(44) और उनकी पत्नी स्वरूपी बाई(42), ठण्डीराम की पत्नी सुशीला(36 ) और बेटी मुस्कान(10) खेत पर गेहूं की कटाई का काम कर थे। तभी उनके ऊपर से गुजर रहा 11 हजार केवी लाईन का विद्युत तार चारों पर जा गिरा। जिससे चारों की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। एकाएक हुए इस हादसे को देखकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने लाठियों की सहायता से बिजली के तारों को हटाया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिए। इस अप्रत्याशित घटना के लिए विद्युत निगम की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे ग्रामीणों का आरोप थ कि कई बार शिकायत करने के बाद भी विद्युत निगम प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिससे यह अनहोनी घटना घटित हुई। ग्रामीणों ने घटना के संबंध में विद्य़त निगम अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाकर मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलवाने की मांग रखी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates