Friday, 3 April 2015

शराबी पिता ने की बेटे की हत्या

Image result for murder
4 April 2015
Kota। शहर के अनंतपुरा इलाके की बॉम्बे योजना बस्ती में एक शराबी पिता ने अपने 8  साल के बेटे को इतना पीटा की उसकी सांसे ही थम गई। पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद बेरहम पिता ने बेटे को मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची
पुलिस ने मौसम रोशन के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के मुताबिक पिता दिनेश मृतक रोशन का सौतेला पिता है और आए दिन उसकी मां से झगड़ा करता था। आज भी दोनों की बीच हुए झगड़े के बाद दिनेश ने शराब के नशे में रोशन की पीट पीटकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates