Friday, 3 April 2015

पीके शर्मा के तीन लॉकर का और पता चला


4 April 2015
जयपुर।  आयकर विभाग के चीफ पीके शर्मा आकर विभाग के टैक्स अधिकारी शैलेन्द्र भंडारी को आगे की पूछताछ के लिए सीबीआई टीम अशोक नगर स्थित मुख्यालय पर ले आई है। पीके शर्मा के तीन लॉकर का और पता चला जिन्हें शुक्रवार सुबह सीबीआई टीम खोलेगी। अब तक पीके शर्मा के पांच सौ करोड़ रुपए की संपत्ति का पता चल चुका है। इसके अलावा नामजद किए गए आयुक्त ओपी मीणा और ज्वाइंट कमिश्रर जयसिंह को पूछताछ के लिए बुलाया है।

 सीबीआई पीके शर्मा ,शैलेन्द्र भंडारी और कटटा ज्वैलर्स के मालिक चद्रप्रकाश को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से तीन दिन के रिमाण्ड पर सौप दिया गया। सीबीआई तीनों को जयपुर स्थित पुलिस मुख्यालय ले आई हंै। जहां पर तीनों से गहनता से पूछताछकी जा रही है।वही पर गुरुवार को भी सीबीआई की अलग-अलग टीमें पीके शर्मा और शैलेन्द्र भंडारी के ठिकानों पर लगातार सर्च कर रही है। सीबीआई को और भी अचल संपत्ति के बारे में पता चला है। जिनके बारे में सरबीआई खुलासा नही कर रही है। इस मामले में नामजद किए  गए कमिश्रर ओपी मीणा और ज्वाइंट कमिश्रर जय सिंह को शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates