Friday, 3 April 2015

कुकर्म के बाद मासूम की हत्या

रात भर लाश को नोचते रहे  सुअर, आक्रोशित लोगों ने किया रास्ता जाम, बाजार बंद
4 April 2015
सवाई माधोपुर। जिले के कोतवाली थाना इलाके में गुरुवार रात एक अज्ञात वहशी दरिंदे ने चौथी कक्षा में अध्यनरत ठात्र से कुकर्म कर उसकी हत्या कर शव सड़क किनारे एक कचरे के ढेर में फेंक दिया और फरार हो गया। शुक्रवार सुबह एक लाश को सुअरों द्वारा नोंचने देख आसपास के इलाके
में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को  पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने इस संबंध में कुकर्म और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि सिनेमा गली निवासी (9) वर्षीय बच्चा रात करीब 8  से गायब था। इस संबंध में प्रियांशु के पिता नरेश ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। रातभर तलाशने के बाद प्रियांशु का शव शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे सिनेमा गली के पास पड़ा मिला। जिसके शव को सुअर नोंच रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को  पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। थानाधिकारी ने बताया कि मृतक के शरीर से सुअरों के नोंचने के अलावा कोई चोट के निशान नहीं मिले और मेडिकल बोर्ड से बालक का पोस्टमार्टम  करवाया गया।  जिसमें बच्चे के साथ कुकर्म होना बताया गया । कुकर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या की गई है।  पुलिस मामला दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच कर रही  इस घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने रास्ता जाम कर हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दरिंदे की गिरफ्तारी नहीं होने तक आंदोलन छेडऩे की चेतावनी दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर मामला शान्त कावाया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates