Friday, 3 April 2015

आरी-तारी का काम कर रहे चार बालश्रमिकों को कराया मुक्त


पुलिस ने दो आरोपियों को लिया हिरासत में
4 April 2015
जयपुर। सोडाला  थाना इलाके  में गुरुवार की शाम को मुखबिर की  सूचना पर  विशेष अभियान चला कर एक मकान में आरी-तारी का काम कर रहे चार बालश्रमिकों को पुलिस ने मुक्त करवाकर दो युवकों को हिरासत में लिया है। मामला दर्ज कर पुलिस दोनों आरोपियों से  पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार मुखबिर ने
सूचना दी कि इलाके में स्थित वैलकम कॉलोनी के एक मकान में चार बालकों से बालश्रम करवाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चार बालकों को बालश्रम से मुक्त करवाया। पुलिस ने बताया कि मौके से  सदरे आलम सहित एक अन्य  को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि सभी बच्चों की उम्र 8  से 13 साल  है। पकड़े गए दोनों आरोपी इन बच्चों से घर में आरी-तारी का काम करवाते थे। पुलिस ने बताया कि ये सभी किशोर बिहार जिले के गया के रहने वाले हैं। इन्हें आरोपी अच्छी पढ़ाई व सुविधा के नाम पर जयपुर लेकर आया थे।  पुलिस ने सभी किशोरों को चाईल्ड संस्था के हवाले कर दिया है और कुछ दिनों में उनके घर भेज दिया जाएगा।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates